logo

अधिकारियों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भेंट किया तिरंगा

अधिकारियों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भेंट किया तिरंगा

गढ़वा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग के अधिकारियों ने गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर पहुंचकर तिरंगा भेंट किया। मंगलवार को डाक विभाग मेदिनीनगर के अधिकारी मंत्री ठाकुर के आवास पर पहुंचे। मंत्री ने अधिकारियों से सम्मानपूर्वक तिरंगा ग्रहण किया एवं अधिकारियों को धन्यवाद दिया। मंत्री ठाकुर ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है।

मंत्री ने कहा कि तिरंगे की शान को बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, शरीफ खां, आशिश अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 


 

Tags - Mithilesh ThakurJharkhand Newstricolor