logo

आजसू बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह 1 सितंबर को

ajsu18.jpg

रांची : हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में शनिवार को आजसू बुद्धिजीवी मंच के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। इस समारोह को सफल बनाने को लेकर केंद्रीय कार्यालय में बुद्धिजीवी मंच के महासचिव डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बाबत डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता ने बताया कि 1 सितंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह सह सम्मान समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारी पार्टी के प्रति अपना योगदान सुनिश्चित करें इस बात को लेकर भी चर्चा की जाएगी। बुद्धिजीवी मंच के सभी पदाधिकारी पार्टी की ओर से दी गयी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन दृढ़ निश्चय के साथ करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से कामेश्वर प्रधान, अंचल किंगर, लाल बाबू सिंह पटेल, अरविंद कुमार, सोहल, ओपी अग्रवाल, विजय, सज्जाद, सुबोध कुमार, कौशिक चांद और विवेक चांद उपस्थित रहे।