logo

हजारीबाग में NTPC बाउंड्री वॉल विवाद गहराया, आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक और सांसद का फूंका पुतला

WhatsApp_Image_2026-06-17_at_5_16_50_PM.jpeg

हजारीबाग
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में NTPC की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर छिड़ा विवाद अब हिंसक और राजनीतिक रूप अख्तियार करता जा रहा है। विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा निर्माण कार्य को NOC दिए जाने के बाद, एनटीपीसी द्वारा एक स्थानीय रैयत का घर ध्वस्त किए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल कार्य का पुरजोर विरोध किया, बल्कि स्थानीय विधायक और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का पुतला फूंककर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
घर तोड़े जाने से नाराज़ स्थानीय गांव वालों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गांव वालों का कहना है कि रहने की सही इंतज़ाम किए बिना और बिना उनकी मर्जी के लोगों को उनके घरों से निकाला जा रहा है। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन करने वालों ने नेताओं पर इलाके की जनता की दिक्कतों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया और पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और सही मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।फिलहाल पूरे क्षेत्र में राजनीति सरगर्मी तेज 
वहीं, इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Tags - Hazaribagh News NTPC Barkagaon Political Protest Jharkhand News