logo

समीक्षा बैठक : अब पुलिस लगाएगी जनता दरबार, आम-खास की सुनी जाएगी फरियाद, DGP अनुराग गुप्ता का अधिकारियों को निर्देश 

POLICE10.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को समीक्षा बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि राज्य के हर जिले में जनता दरबार लगाया जायेगा। इस दौरान पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के एसपी शामिल हुए। राज्य में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर कई एजेंडे पर चर्चा हुई। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के एसपी को दिशा निर्देश दिए। डीजीपी ने सख्ती के साथ निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों के लिए अधिकारी जीरो टोलेरेंस पर काम करेंगे। 

 हर जिले में लगेगा जनता दरबार 
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि झारखंड के हर जिले में पुलिस जनता दरबार लगाएगी। इसे लेकर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। आम जनता और पुलिस के बीच के गैप को खत्म करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा। इससे जनता में जागरूकता और बिना किसी डर भय के आम नागरिक पुलिस के साथ एक सुगम संबंध बनेगा। डीजीपी ने कहा कि जनता दरबार में छोटे-बड़े सभी प्रकार की शिकायतें सुनी जाएगी।

इसके साथ ही कोई भी पुलिस अधिकारी आम नागरिक के साथ दुर्व्यवहार करेगा, उसके खिलाफ भी जनता दरबार में शिकायतें सुनी जाएगी। डीजपी ने बताया कि जनता दरबार में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ वरिये अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर 
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग गंभीर है।  इस लेकर महिला थाना को सशक्त बनाने के लिए मिशन मोड में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। हाल के दिनों में बार कोड स्कैनर के साथ टॉल-फ्री नंबर लांच किया गया है। जिसे शहर के विभिन्न ऑटो रिक्शा और बसों में चिपकाया गया है। बार कोड की मदद से महिला के साथ किसी भी प्रकार विकट परस्थिती में केवल बार कोड स्कैन करने पर वहां तत्काल मदद पहुंचेगी।

उग्रवादियों के संपत्ति की होगी कुड़की-जब्ती 
डीजीपी ने कहा कि उग्रवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम किया जा रहा है। इसे लेकर भी अधिकारीयों को सख्त निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि उग्रवाद से अर्जित की गई संपत्ति की कुड़की जब्ती करने की तयारी है। डीजीपी ने कहा कि उग्रवादियों को चिन्हित कर उनके माकन-दूकान जैसे सारे संपत्तियों को जब्त किया जयेगा। उग्रवाद से लोगों को डराना धमकाना और उनकी गाड़ियां जला देना, ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर एटीएस की मदद से टीम बना कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags - jharkhand policedgp anurag guptalaw and orderjharkhand hindi news