द फॉलोअप डेस्क
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रांची से प्रयागराज के लिए सीधी विमान सेवा 15 फरवरी से शुरू की जाएगी। यह सेवा 28 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने इसका शेड्यूल एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया है, और जल्द ही उड़ान की अनुमति मिल जाएगी।
सप्ताह में 3 दिन होगी उड़ान
यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। फ्लाइट प्रयागराज से रांची के लिए सुबह 10:20 बजे उड़ान भरेगी और 11:30 बजे पहुंचेगी। रांची से प्रयागराज के लिए दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी और 1:10 बजे पहुंचेगी। इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, यह सेवा सिर्फ 13 दिनों के लिए है, जिससे साफ है कि इसे महाकुंभ स्पेशल फ्लाइट के रूप में शुरू किया गया है।
फ्लाइट सेवा को मिल सकता है विस्तार
अगर इस दौरान यात्रियों की संख्या अच्छी रही, तो इस रूट पर आगे भी विमान सेवा जारी रखने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल, रांची से प्रयागराज जाने वाले यात्री कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स से यात्रा कर रहे हैं। हर दिन करीब 300 यात्री प्रयागराज जा रहे हैं।