logo

कुख्यात अपराधी वैभव यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, 50 से ज्यादा मामले में है आरोपी

HIGH_COURT9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कुख्यात अपराधी वैभव यादव को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने उसे 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत दी है। वैभव पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट में वैभव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले में वैभव की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की। बता दें कि वैभव को धनबाद के रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की हत्या से जुड़ी एक मामले में जमानत मिली है। 2023 में धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में प्रिंस खां का नाम भी सामने आया था।


 

Tags - gangster vaibhav yadav gangster vaibhav yadav news latest vaibhav news Vaibhav yadav news Updates high Court give bail to vaibhav yadav vaibhav yadav jharkhand  latest jharkhand News jharkhand News updates Jharkhand News jharkhand News in hindi