द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झारखंड विधानसभा ने सत्र आहूत करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। स्पीकर के आदेश के बाद विधानसभा द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 25 नवंबर को दिन के 11 बजे विधानसभा का षष्ठम मानसून सत्र आहूत होगा। यह दो दिन चलेगा। मालूम हो कि मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था। मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया गया था। इसीलिए मानसून सत्र का यह विस्तारित सत्र होगा। इस सत्र में राज्य सरकार एमएमआरडी एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए गये संशोधन के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करेगा। इसके अलावा एसआईआर को लेकर सरकार इस पर चर्चा कराएगी और संभव हुआ तो प्रस्ताव भी पारित कराएगी। मालूम हो कि पिछली कैबिनेट में राज्य सरकार ने विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाने का निर्णय लिया था।
