logo

गिरिडीह : पुराना नगर निगम परिसर के दुकानदारों ने दुकान खाली करने के विरोध में उप नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

oifw.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पुराना नगर निगम परिसर से 22 दुकानदारों को दुकान खाली कराने को लेकर नगर निगम द्वारा जारी नोटिस के विरोध में शुक्रवार को दुकानदारों ने उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों का कहना है कि वर्ष 2022 में पुराने नगर परिषद परिसर में भवन निर्माण कार्य प्रस्तावित था, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका। इसके बाद दुकानदारों ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जो अभी तक लंबित है। दुकानदारों का कहना है कि जब तक मामला न्यायालय में विचाराधीन है, तब तक नगर निगम को हटाने की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।
वहीं शुक्रवार को नगर निगम द्वारा मकातपुर सब्जी मंडी में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन को लेकर लॉटरी निकाली जानी थी, लेकिन दुकानदारों ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि मकातपुर में व्यापार की संभावना नहीं है, वहां ग्राहक आसानी से नहीं पहुंच पाते। ऐसी स्थिति में वहां दुकान लेकर कारोबार करना मुश्किल होगा और उनका गुजारा नहीं चल पाएगा।
दुकानदारों ने नगर निगम से मांग की है कि न्यायालय के आदेश आने तक उन्हें यथास्थान व्यापार करने की अनुमति दी जाए और हटाने की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाए। हालांकि विरोध के बावजूद नगर निगम ने लॉटरी प्रक्रिया पूरी की और दो महिलाओं को बुलाकर 22 दुकानों का आवंटन कर दिया।


 

Tags - latest Giridih news Giridih news updates latest Giridih news latest Jharkhand News jharkhand updates jharkhand News updates Jharkhand News jharkhand News updates