logo

नितीश कुमार को मिलेगी ई-ट्राई साइकिल, सोशल मीडिया पर चला अभियान हुआ सफल

es.jpg

पूर्वी सिंहभूम

पूर्वी सिंहभूम जिले के आज़ाद बस्ती निवासी दिव्यांग नितीश कुमार को आखिरकार ई-ट्राई साइकिल मिलने की राह खुल गई है। नितीश के समर्थन में सोशल मीडिया पर चलाए गए अभियान ने प्रशासन का ध्यान खींचा और अब अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पोटका के विधायक संजीव सरदार, कांग्रेस सोशल मीडिया कोओर्डिनेटर ब्यूटी मंडल और सामाजिक कार्यकर्ता सूरज मुर्मू ने ट्वीट कर नितीश कुमार की समस्याओं को उठाया था। ब्यूटी मंडल ने उपायुक्त को टैग करते हुए लिखा,
"सर निवेदन है कि आज़ाद बस्ती निवासी नितीश कुमार जी जो दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही एक साल से विकलांग राशि नहीं मिलने की समस्या का भी समाधान किया जाए।"
वहीं सूरज मुर्मू ने भी इसी दिशा में प्रशासन से तत्परता की मांग करते हुए लिखा,
"एक वर्ष से उन्हें विकलांग पेंशन राशि नहीं मिल रही है और आज तक ई-ट्राई साइकिल भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। कृपया तत्काल संज्ञान लेकर विकलांग पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करें और ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराएँ।"
इन ट्वीट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जवाब दिया,
"सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को यथोचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।"
इस आश्वासन के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि नितीश कुमार को जल्द ही ई-ट्राई साइकिल और लंबित विकलांग पेंशन की राशि प्राप्त होगी। यह मामला दर्शाता है कि यदि समाज और जनप्रतिनिधि मिलकर आवाज़ उठाएं, तो सिस्टम को जवाबदेह बनाया जा सकता है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News State News east singhbhum east singhbhum news