द फॉलोअप डेस्क
विपक्षी एकता को मजबूत की मुहिम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार जुटे हैं। वे देश के विभिन्न राज्यों में जा रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार बुधवार को रांची आए। विशेष विमान से रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। नीतीश कुमार के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पहुंचे। जदयू व राजद के कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड सरकार के मंत्री भी उनके स्वागत में पहुंचे। मंत्री मिथिलेश ठाकुर व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सीएम नीतीश व डिप्टी सीएम तेजस्वी का स्वागत किया। साथ में ही एयरपोर्ट से बाहर आए। यहां से निकलकर नीतीश सीधे सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के लिए उनके आवास रवाना हुए। झारखंड की राजनीति में यह दिन अहम माना जा रहा है। क्योंकि, सीएम के साथ वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि मुलाकात के बाद सीएम व डिप्टी सीएम आज ही वापस पटना लौट जाएंगे।
