logo

2 दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं नितिन नबीन, कार्यकर्ताओं मेंं उत्साह

nitin_naveen2.jpg

द फॉलोअप,रांची
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज 11:00 बजे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर कदम रखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दो दिवसीय दौरा है। उनके स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय पूरी तरह तैयार है। 

झारखंड से पुराना नाता
हालांकि झारखंड से उनका पुराना नाता रहा है। उनका जन्म और उनकी पढ़ाई लिखाई झारखंड से ही हुई है। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दो दिवसीय दौरा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय दौरे की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने उनके स्वागत की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने हर छोटी-बड़ी तैयारी को बारीकी से देखा।  

कार्यकर्ताओं में जोश
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से पार्टी और कार्यकर्ताओं में जोश है। पूरा शहर उनके स्वागत के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी के झंडे और उनके स्वागत में लगे पोस्टर से झारखंड की राजधानी दुल्हन की तरह सजी हुई है।

Tags - Nitin Navin Ranchi Visit BJP National President Nitin Navin Jharkhand Tour