logo

कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा करेगी वापसी, झारखंड दौरा पूरा कर दिल्ली रवाना हुए नितिन नबीन

nitinnabin.jpg

रांची

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के समापन पर कहा कि रांची और झारखंड उनके लिए दूसरा घर हैं तथा राज्य में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे संकल्पित हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद को बेहद उत्साहजनक बताया।

एक दिन पार्टी के कार्यकर्ता ही प्रदेश को संवारेंगे 

नितिन नवीन ने कहा कि झारखंड की धरती भाजपा के लिए उज्ज्वल भविष्य लेकर आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में भाजपा की जड़ों को फिर से उसी मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा, जैसा पहले था। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने अतीत में भी भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है और आने वाले समय में पार्टी का कार्यकर्ता ही प्रदेश को संवारने का काम करेगा।

संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा 

नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उल्लेखनीय है कि उनका यह दो दिवसीय झारखंड दौरा संगठनात्मक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें कीं तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा की। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और राज्य में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

Tags - BJP JharkhandNitin NavinJharkhand PoliticsBJP OrganizationPolitical News India