logo

नितिन नवीन होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केवल औपचारिकता बाकी

nitin4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन ने आज दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में नामांकन किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत दर्जनों नेता नितिन नवीन के प्रस्तावक बने। केवल नितिन नवीन का नामांकन किए जाने के कारण उनका भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है। कल 20 जनवरी को इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। नितिन नवीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारु लक्ष्मण,जेना कृष्णमूर्ति, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा सुशोभित कर चुके हैं। मालूम हो कि 14 दिसंबर को नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उसी दिन तय हो गया था कि वही भाजपा के अब राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।


पार्टी की बागडोर संभालते ही नितिन नवीन के लिए पश्चिम बंगाल, असम सहित पांच राज्यों में अगले साल होनेवाला विधानसभा का चुनाव चुनौती के रूप में सामने आएगा। साथ ही कम उम्र का होने के कारण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के  बीच सामंजस्य बैठाने और साथ लेकर चलने की चुनौती भी रहेगी। जानकारों का मानना है कि अगर नितिन नवीन ने बेहतर ढंग से पार्टी को आगे ले जाने में सफल हुए तो 2029 के लोकसभा का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जा सकेगा। अगर उनके नेतृत्व पर किसी तरह का सवाल खड़ा होने पर लोकसभा चुनाव के समय पार्टी नये अध्यक्ष पर भी विचार कर सकती है।

Tags - Nitin Naveen BJP National President Nomination