logo

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन में नई ऊर्जा: दिनेश कुमार

jhblsgjb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्वाचन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इसे भाजपा के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण बताया। दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहाँ एक साधारण कार्यकर्ता बूथ स्तर से संगठन के सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। भाजपा में पद नहीं, बल्कि जिम्मेदारी होती है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नवीन और प्रवीण कंधों पर विश्वास जताना संगठन के लिए शुभ संकेत है। नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का सूत्रपात होगा और पार्टी और अधिक मजबूती के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News. jharkhand Updates in hindi latest updates Jharkhand jamshedpur News updates latest jamshedpur News jamshedpur news in hindi jamshedpur news updates latest Jharkhand news jharkhan