logo

निशिकांत दुबे बोले- मुझे अशोक भगत जैसा घमंड नहीं, नाराज कार्यकर्ता बोले- महगामा आएंगे तो दिखाएंगे काला झंडा

hfjyc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुझे अशोक भगत जैसा घमंड नहीं है। उन्हें लगता है कि वे किसी को भी जिता सकते हैं और किसी को भी हरा सकते हैं। यह बातें सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ही दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अशोक भगत को कही है. इसके बाद महागामा में भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है. भाजपा के ही कार्यकर्ता उनके इस बयान को अशोभनीय मान रहे है और इसका विरोध कर रहे है।  यही नहीं कार्यकर्ताओं ने तो निशिकांत दुबे को कह दिया है कि अब जब भी वह महगामा में आएंगे तो उनका विरोध काला झंडा लेकर किया जाएगा। 
बता दें बीते कल निशिकांत दुबे ने महागामा नगर पंचायत में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के प्रचार के दौरान सार्वजनिक सभा में यह बयान दिया था। बयान सामने आते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी नाराज़गी देखि जा रही है। पार्टी के ही कई कार्यकर्ताओं ने उनके इस टिप्पणी को अशोभनीय और अनुचित करार दिया है। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व विधायक अशोक भगत एक सम्मानित और सरल व्यक्तित्व के धनी नेता हैं। उन्होंने कहा, "हमने ही निशिकांत दुबे को वोट देकर सांसद बनाया है, लेकिन उनका यह बयान अत्यंत निंदनीय है। इससे न केवल हम, बल्कि अनेक समर्पित कार्यकर्ता आहत हुए हैं। उन्हें भरी सभा में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।" कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सांसद दुबे भविष्य में महागामा आएंगे, तो उनका काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। 

Tags - Nishikant Dubey statement Nishikant Dubey Viral Speech Nishikant Dubey Viral Statement Ashok Bhagat controversy BJP Mahagama news BJP MLA criticism Political unrest in Mahagama Mahagama Nagar Panchayat election Opposition to BJP MP Opposition to