देवघर:
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Godda MP Nishikant Dubey) एक बार फिर श्रावणी मेले (Shravani Mela) में धमाल मचाने वाले हैं। इस बार वे कुछ अलग अंदाज में दिखेंगे। अपने बयानों से, झारखंड सरकार (Jharkhand Government) पर हमलावर रहने वाले और ट्विटर (Twitter) पर एक्टिव रहने वाले निशिकांत हमेशा ही प्वाइंट ऑफ एट्रैक्शन (Point Of Attraction) बने रहते हैं। वो नहीं चाहते कि ये सिलसिला टूटे। इसी कड़ी में 30 जुलाई को निशिकांत दुबे 3 अन्य सांसदों के साथ बाबानगरी में होंगे। ये सांसद भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने कलाकार हैं। इसमें मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) रवि किशन(Ravi kisan) और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ ( Dinesh Lal Yadav,Nirhua) हैं।

मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी सूचना
देवघर आने की सूचना खुद मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ अपने आने की पुष्टि कर रहे हैं। इस ट्विट को निशिकांत दुबे ने भी रीट्विट किया है। मनोज तिवारी ने लिखा बोल बम...बाबा वैद्यनाथ ने बुलाया है...हम आ रहे है...#बाबा धाम 30 जुलाई को.....
बोल बम.. बाबा वैद्यनाथ ने बुलाया है.. हम आ रहे हैं #बाबा_धाम 30 जुलाई को.. @ravikishann @nirahua1 @ManojTiwariMP . गोड्डा के सांसद बड़े भैया @nishikant_dubey जी के सहयोग से.. pic.twitter.com/XQr00WUkkA
— Manoj Tiwari ???????? (@ManojTiwariMP) July 20, 2022
दिल्ली से देवघर पहली कॉमर्शियल फ्लाइट 30 जुलाई से शुरू
बता दें कि 30 जुलाई को दिल्ली से देवघर पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू हो रही है। जिसकी पहली टिकट गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने खरीदी है। दिल्ली से देवघर आने वाली ये पहली फ्लाइट का प्रोग्राम एक इवेंट में तबदील हो जाए, इसके लिए निशिकांत दुबे ने अपने साथ तीनों भोजपुरी के सुपर स्टार और सांसदों का भी टिकट बुक कराया है। ऐसे में इन तीनों सुपरस्टार का बाबानगरी में आना इस इवेंट में चार चांद लगा देगा।
