रांची
निशांत जायसवाल को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के OBC विभाग का चेयरपर्सन बनाया गया है। इस मौके पर जायसवाल को पार्टी नेताओं और समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस नियुक्ति के बाद समर्थकों ने उम्मीद जताई कि निशांत जायसवाल के नेतृत्व में OBC समाज के अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। समर्थकों ने कहा कि निशांत जायसवाल के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही OBC समाज की समस्याओं और मांगों को कांग्रेस के मंच से प्रभावी तरीके से उठाने में मदद मिलेगी।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें