logo

जमशेदपुर : अनाथ बच्ची नीलांजना के पास नहीं थी साइकिल, सोनू सूद ने दिलवाई

nili.jpg

जमशेदपुरः
बॉलीवुड एक्ट्रर सोनू सूद (sonu sood)  गरीबों के मसीह कहे जाते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति उनको एक आवाज दे और वह शक्तिमान की तरह मदद करने को पहुंच जाते हैं। इस बार उन्होंने जमशेदपुर की बच्ची नीलांजना पॉल की मदद की है। 10 साल की नीलांजना अनाथ है। वह स्कूल जाना चाहती है लेकिन सड़क की हालत इतनी खराब है कि वह रास्ते में पैदल चल नहीं पाती थी। घर से स्कूल जाने का रास्ता जर्जर होने के साथ-साथ कीचड़ भरा था। उसकी गुहार पर सोनू सूद ने उसे अपनी मनपसंद साइकिल खरीदने को कहा और अब बच्ची के मामा ने सोनू सूद की मदद से उसके लिए नई साइकिल खरीद दी है। बच्ची के चेहरे पर जो खुशी झलक रही है वह सोनू सूद की वजह से है

 


मामा के साथ रहती है बच्चा
बताया जा रहा है कि  नीलांजना पॉल के जन्म के बाद ही उसके पिता घर छोड़ कर चले गए। दो साल पहले मां ने दूसरी शादी कर ली।  बच्ची अपने मामा के साथ रहती है। मामा की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। नीलांजना श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ती है। स्कूल में फीस जमा नहीं कर पाने के कारण बच्ची का नाम काट दिया गया है। नाम कटने के बाद कई जगह से गुहार लगाने के बाद जिला प्रशासन की मदद से कक्षा 4 में उसके पढ़ने की व्यवस्था कर दी गई। लेकिन रास्ते में कीचड़ गंदगी की वजह से वह स्कूल नहीं जा पा रही थी। इसलिए उसने सोनू सुद से गुहार लगाई और आज साइकिल भी मिल गई है।