logo

सारंडा के कुख्यात एक करोड़ इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल तक पहुंची NIA की जांच

kunvfgyfrtb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ओडिशा के राउरकेला में चार हजार किलोग्राम विस्फोटक लूट मामले में बड़ी प्रगति दर्ज की है। जांच में यह साफ हुआ है कि लूटा गया विस्फोटक सीधे झारखंड के सारंडा जंगल में सक्रिय नक्सली नेटवर्क तक पहुंचा था। इसी नेटवर्क का नेतृत्व एक करोड़ का इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल करता है, जो लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शीर्ष पर है।
एनआईए की जांच के अनुसार, झारखंड और ओडिशा के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर बड़े पैमाने पर हमला करने और सरकारी परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की योजना के तहत विस्फोटक की लूट की थी। इसी कड़ी में एजेंसी ने 11 नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें सारंडा क्षेत्र से जुड़े पतिराम मांझी उर्फ अनल, जरजा मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत, शिवा बोदरा, अमित मुंडा, सुखलाल मुंडा, रवि, राजेश, सोहन और अप्टन शामिल हैं। जांच में यह भी उजागर हुआ है कि ये सभी आरोपी करीब 200 पैकेट विस्फोटक (प्रत्येक 20 किलोग्राम) की लूट की आपराधिक साजिश, उसकी योजना और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल थे। लूटे गए विस्फोटकों का बड़ा हिस्सा बाद में पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से बरामद किया गया।

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand Updates latest Updates Jharkhand Saranda news Updates latest Saranda News Updates latest Saranda News Latest Saranda news Saranda News updates latest Saranda news Sara