logo

मेदिनीनगर की नवनिर्वाचित मेयर अरुणा शंकर ने पद और गोपनीयता की ली शपथ

beryimne5t.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मेदिनीनगर नगर निगम में आज नई शुरुआत देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से मेयर चुनी गईं अरुणा शंकर ने पलामू आयुक्त के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के बाद मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा तथा नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Tags - Medininagar Mayor Aruna Shankar oath ceremony Medininagar Municipal Corporation Mayor oath Palamu Commissioner oath ceremony Medininagar Aruna Shankar Mayor Medininagar Medininagar Mayor swearing in ceremony