logo

पाकुड़ में नए शौचालय भवन का उद्घाटन, नागरिकों के लिए सुविधा उपलब्ध

jkhfjghel.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले के समाहरणालय कार्यालय परिसर में आज नगर परिषद पाकुड़ द्वारा निर्मित नए शौचालय भवन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक निसात आलम और उपायुक्त मनीष कुमार ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया। यह शौचालय भवन जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट फंड (DMFT) से वर्ष 2024–25 के अंतर्गत ₹9,57,490 की स्वीकृत लागत से निर्मित किया गया है। नई सुविधा समाहरणालय आने वाले आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
उद्घाटन के बाद उपायुक्त मनीष कुमार ने नगर परिषद के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सैनिटरी सिस्टम हर समय सुचारू रूप से कार्यरत रहें। उन्होंने यह भी कहा कि सुविधा का उपयोग करने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्वच्छता सेवाओं की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

विधायक निसात आलम ने कहा कि सरकार आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ सार्वजनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि ऐसे निर्माण कार्य सीधे तौर पर जनता को लाभान्वित करते हैं और जिले में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रशासक नगर परिषद अमरेंद्र कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी पाकुड़ अरबिंद कुमार बेदिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News In Hindi Pakur news updates latest Pakur news Latest Pakur news Pakur news Updates Pakur updates latest updates