logo

झारखंड के 14 जिलों में नए DC, जानें कौन कहां गया

गेो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के 14 जिलों में नए DC बनाए गए है। देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री अब जमशेदपुर के DC का पद संभालेंगे जबकि विशाल सागर को देवघर का नया DC  बनाया गया है। पलामू के DC ए डोडे को दुमका के DC सह जिला दंडाधिकारी बनाए गए है। दुमका DC रवि शंकर शुक्ला को सरायकेला-खरसांवा को DC सह जिला दंडाधिकारी बनाए गये। इसी तरह गिरिडीह के उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा जामताड़ा के DC सह जिला दंडाधिकारी होंगे। मृत्युंजय कुमार बरनवाल पाकुड़ जिला के DC सह जिला दंडाधिकारी बनाए गए है। झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास परिषद के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह सिमडेगा के DC सह जिला दंडाधिकारी बनाए गए हैं। 


लोकेश मिश्रा को खूंटी जिला की जिम्मेदारी 
खूंटी जिला के DC शशि रंजन का तबादला करते हुए उन्हें पलामू का डीसी बनाया गया है। इसी तरह  पाकुड़ के DC वरुण रंजन का तबादला कर दिया गया है। वरुण रंजन लंबे समय से पाकुड़ में अपना योगदान दे रहे थे। अब वरुण रंजन धनबाद के DC बनाए गए हैं। इसी तरह कर्ण सत्यार्थी गुमला के DC बनाए गए हैं जबकि मेधा भारद्वाज कोडरमा की DC बनाई गई है। कृषि निदेशक चंदन कुमार रामगढ़ के DC बनाए गए हैं। पर्यटन एवं खेल कूद विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु मोहन को लातेहार का DC बनाया गया है,  वहीं लोकेश मिश्रा को खूंटी जिला का DC बनाया गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N