logo

झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह 23 जुलाई को लेंगे शपथ

new_cj.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के नए मुख्य न्यायधीश तरलोक सिंह 23 जुलाई को सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। हाईकोर्ट की ओर से राजभवन को भेजी गयी जानकारी के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश तरलोक सिंह को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने 14 जुलाई को गजट अधिसूचना जारी कर दी थी। अधिसूचना में साफ कहा गया है कि तरलोक सिंह की नियुक्ति उसी दिन से प्रभावी मानी जाएगी, जिस दिन वह पदभार ग्रहण करेंगे।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News Jharkhand High Court New Chief Justice