द फॉलोअप, रांची
शनिवार को छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के ऊपर स्याही फेंकने के आरोपी अमरनाथ पांडेय को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से आज जमानत मिल गयी। सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को 10,000 रुपए के दो निजी मुचलके पर जमानत प्रदान की। अमरनाथ पांडेय की ओर से अदालत में आज अधिवक्ता कुशल कुमार, गौरव शुक्ला, क्षितिज एवं नेहा मेहता ने पक्ष रखा। मालूम हो कि 7 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गयी थी। इसको लेकर धुर्वा थाना में कांड संख्या 197/2026 दर्ज किया गया था। स्याही फेंकने के आरोप में अमरनाथ पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
.jpeg)