रांची
NEET-UG की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कल मंगलवार दोपहर 1:30 बजे वायु सेना का एक विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरा। जानकारी के मुताबिक, इसी विशेष विमान से नीट के प्रश्न पत्र लाए गए थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत एयरपोर्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विमान के उतरने के बाद करीब दर्जनभर ट्रॉलियों से प्रश्न पत्रों को उतारा गया और फिर कार्गो एरिया से सुरक्षाकर्मियों की कड़ी निगरानी में डाक विभाग के वाहनों से इन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
एयर इंडिया की फ्लाइट लेट, यात्री रहे परेशान
दूसरी ओर, बेंगलुरु से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार को अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची। यह विमान करीब चार घंटे की देरी से रात 9:30 बजे के बाद रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर सका। फ्लाइट में इतनी लंबी देरी होने के कारण विमान में सवार यात्रियों को चार घंटे तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।