logo

कोडरमा में NEET–UG परीक्षा रद्द होने से तनाव में थी छात्रा, फांसी लगाकर दी जान

Ai_Image_667776788.jpg

कोडरमा
कोडरमा जिला स्थित तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में NEET-UG  की तैयारी कर रही एक छात्रा रुचि कुमारी ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, रुचि ने इस साल नीट की परीक्षा दी थी और उसका पेपर भी काफी अच्छा गया था। लेकिन हाल ही में परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थी। मृतका मूल रूप से बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोडरमा में किराए के मकान में रह रही थी। 
ऑनलाइन परीक्षा के बहाने कमरे में गई थी रुचि
घटना की रात को बयां करते हुए रुचि के पिता संजय प्रसाद ने बताया कि रविवार रात रुचि यह कहकर अपने कमरे में गई थी कि उसे कोई ऑनलाइन परीक्षा देनी है। कमरे में जाने के बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रुचि को कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया या जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए; रुचि फांसी के फंदे से लटक रही थी। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर है।

Tags - Koderma News NEET UG Student Death Jharkhand News Police Investigation