logo

NEET 2026 का पेपर रहा अपेक्षाकृत आसान, कटऑफ में बढ़ोतरी की संभावना 

goal004.jpg

रांची 

 GOAL Institute द्वारा NEET 2026 प्रश्नपत्र का विस्तृत विश्लेषण जारी किया गया। संस्थान के Founder एवं Managing Director Mr. Bipin Singh ने विशेषज्ञ राय देते हुए कहा कि इस वर्ष NEET 2026 का प्रश्नपत्र पिछले वर्ष की तुलना में अपेक्षाकृत आसान रहा, जिसके कारण इस बार प्रतियोगिता और अधिक कड़ी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पेपर का स्तर संतुलित था, लेकिन आसान प्रश्नों की संख्या अधिक होने से उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि Physics विषय में कुल 45 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 18 प्रश्न कक्षा 11वीं तथा 27 प्रश्न कक्षा 12वीं से थे। प्रश्नों के स्तर की बात करें तो 11 प्रश्न आसान, 32 प्रश्न मध्यम स्तर के तथा 2 प्रश्न कठिन स्तर के थे। विद्यार्थियों के लिए Numerical एवं Conceptual आधारित प्रश्नों का संतुलन बेहतर देखने को मिला।

21 प्रश्न कक्षा 11वीं तथा 24 प्रश्न कक्षा 12वीं से
Chemistry विषय में कुल 45 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 21 प्रश्न कक्षा 11वीं तथा 24 प्रश्न कक्षा 12वीं से थे। Organic Chemistry से 15, Physical Chemistry से 17 तथा Inorganic Chemistry से 13 प्रश्न पूछे गए। Difficulty Level के अनुसार Chemistry में 18 प्रश्न आसान, 16 मध्यम तथा 11 प्रश्न कठिन स्तर के रहे। कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों की गहरी Conceptual Understanding और Accuracy की अच्छी परीक्षा ली।
Biology विषय में कुल 90 प्रश्न पूछे गए, जिनमें 46 प्रश्न कक्षा 11वीं तथा 44 प्रश्न कक्षा 12वीं से थे। Biology सेक्शन अपेक्षाकृत अधिक स्कोरिंग रहा। इसमें 52 प्रश्न आसान, 32 प्रश्न मध्यम तथा 6 प्रश्न कठिन स्तर के रहे। अधिकांश प्रश्न NCERT आधारित थे, जिससे नियमित NCERT अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

प्रश्नपत्र का समग्र विश्लेषण
Mr. Bipin Singh ने आगे कहा कि प्रश्नपत्र के समग्र विश्लेषण के आधार पर All India 15% Quota के अंतर्गत Government Medical College में MBBS सीट के लिए General Category का संभावित Cut-Off लगभग 84% से 85% के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो सकती है, जिससे Top Government Medical Colleges में Admission के लिए प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ेगी।
GOAL Institute के विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे Official Answer Key एवं Counselling प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए रखें तथा अपने संभावित Score और Rank के अनुसार Counselling Strategy तैयार करें। संस्थान द्वारा छात्रों के लिए विस्तृत Paper Analysis, Expected Cut-Off, Rank Analysis एवं Counselling Guidance Session भी आयोजित किया जा रहा है।

Tags - NEET 2026 Relatively Easy Cutoff Likely to Rise GOAL Institute