logo

RJD :  लालू यादव और तेजस्वी यादव के विचारों एवं संदेशों को प्रखरता से लोगों तक पहुंचाने की जरूरत- सुरेश पासवान

RJD0011.jpg

रांची 
आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने राजद विधायक विधायक दल के नेता सुरेश पासवान से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रवक्ता कैलाश यादव के साथ डॉ मनोज कुमार भी मौजूद रहे।  मुलाकात के दौरान पार्टी को और प्रखर बनाने व इसकी मजबूती के लिए भाजपा के जनविरोधी और नफरती राजनीति को बेनकाब करने पर चर्चा हुई। सुरेश पासवान ने कहा कि विगत दिनों राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के रांची दौरा के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उम्मीद बढ़ी है। राजद को पंचायत स्तर पर ठोस बनाने के लिए सभी को गांव-गांव जाकर लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं से अवगत होकर समाधान करने की दिशा में कार्य करना है।  

प्रवक्ता का महत्व बताया 

कहा कि राजद के प्रदेश, जिला स्तर के  तमाम नेता लोगों की समस्याओं के निष्पादन के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मिलेंगे।  सुरेश पासवान ने कैलाश यादव एवं डॉ मनोज कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रवक्ता पार्टी की रीढ़ और आवाज होते हैं। पार्टी की विचारधारा और नीति सिद्धांतों, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं युवा आइकन तेजस्वी यादव के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। 


 

Tags - Rjd Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News