logo

राजद संसदीय बोर्ड की बैठक संपन्न, कहा- 22 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

rjd8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय रांची में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल संसदीय बोर्ड  की आवश्यक बैठक पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल 22 सीटों पर चुनाव लड़ने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी सीटों का चयन और प्रत्याशियों का चयन राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव करेंगे। 


कौन-कौन रहा बैठक में मौजूद
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव,संसदीय बोर्ड के सदस्य और झारखंड सरकार के  मंत्री सत्यानंद भोक्ता, संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ मनोज कुमार, संसदीय बोर्ड के सदस्य श्रीमती अनीता यादव, संसदीय बोर्ड के सदस्य रंजन यादव, संसदीय बोर्ड के सदस्य रानी कुमारी, संसदीय बोर्ड के सदस्य विक्रम यादव, संसदीय बोर्ड के सदस्य चंद्रिका यादव, संसदीय बोर्ड के सदस्य राजकुमार यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Tags - RJD Jharkhand RJD RJD News RJD Latest News