logo

झारखंड में भी बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को मजबूत बनाना है- बाबूललाल मरांडी  

BABU06.jpg

रांची 
प्रदेश बीजेपी द्वारा आज नव निर्वाचित सांसदों के लिए अभिनंदन समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भी बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को मजबूत बनाना है। मरांडी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है। कहा कि यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर अपनी मुहर लगाकर आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत बनाने का जनादेश दिया है। मरांडी ने नवनिर्वाचित सांसदों एवम उप विजेता रहे प्रत्याशियों का स्वागत एवम अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता ने 9 सीट पर जीत दिलाकर एनडीए को झारखंड में सबसे बड़ा गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश मोदी सरकार की उपलब्धियों के समर्थन में तो है ही भ्रष्टाचार एवम तुष्टिकरण में आकंठ डूबी राज्य की ठगबंधन सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हमसब को अभी आराम नही करना है।


अमर कुमार बाउरी ने ये कहा 
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह जनादेश भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण,परिवारवाद के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं। लेकिन लक्ष्य बड़ा रहने के कारण कम महसूस हो रहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता संघर्ष से डरते नहीं और मजबूत होते हैं। आगे विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपने परिश्रम से कमी की भरपाई कर देंगे। उन्होंने कहा कि गलत नैरेटिव सेट कर इंडिया एलायंस ने जनता को दिग्भ्रमित किया है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी विश्राम का समय नहीं है। हमें संगठनात्मक संरचना को मजबूत और सक्रिय रखते हुए झारखंड में भी मजबूत सरकार के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विकास की पर्याय है। जब जब बीजेपी सरकार बनी विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतारा गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जबतक राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ नही फेकेंगे।


कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह, विद्युत वरण महतो, बीडी राम,संजय सेठ,ढुल्लू महतो,मनीष जायसवाल,कालीचरण सिंह एवम उपविजेता समीर उरांव,सीता सोरेन,गीता कोड़ा, ताला मरांडी सहित विधायक सीपी सिंह,नीलकंठ सिंह मुंडा, बिरंची नारायण, रामचंद्र चंद्रवंशी,अनंत ओझा,नवीन जायसवाल, नीरा यादव,राज सिन्हा, रणधीर सिंह,किशुन  दास, नारायण दास,कोचे मुंडा,आलोक चौरसिया, समरी लाल, केदार हाजरा, पुष्पा देवी,प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्र, सरोज सिंह, दीपक बंका, हेमंत दास, शिवपूजन, पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमाकांत महतो, राफिया नाज, अविनेश कुमार सिंह, पवन साहू,शशांक राज, आरती सिंह, शिवशंकर उरांव, अनवर हयातसहित लोकसभा चुनाव प्रभारी, संयोजक, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, जिलाध्यक्ष,जिला प्रभारी उपस्थित थे।

मंचस्थ नेतागण का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान,जिलाध्यक्ष वरुण साहू, उदय सिंह देव, श्रवण राय, सुधांशु ओझा, सुमित शरण, गौरवकांत, मनीर उरांव, शिवप्रसाद साहू,लक्ष्मण बड़ाइक, विवेकानंद सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, संजीव झा, प्रवीण मेहता, सुरेंद्र महतो ने पुष्पगुच्छ एवम अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक भानु प्रताप शाही एवम धन्यवाद ज्ञापन अमरदीप यादव ने किया।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Babulal marandiBJPJharkhand NewsNDA