logo

एनडीए उम्मीदवार नीरू शांति भगत ने लोहरदगा सीट से भरा नामांकन पत्र, आजसू नेत्री नेहा रहीं मौजूद

lohardaga9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के रूप में नीरू शांति भगत ने एसडीओ के समक्ष नामांकन किया। इस मौके पर आजसू नेत्री नेहा महतो, पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, जिप सदस्य कुडू गंगोत्री देवी और भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव मौजूद रहे। इस दौरान नीरू ने कहा की हमारी जीत पक्की है। कांग्रेस विधायक के कार्यकाल को जनता समझ चुकी है। 5 वर्षों में विधायक ने सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाया है। कांग्रेस विधायक मंत्री के रहते हुए भी 5 वर्षों में लोहरदगा को 5 बड़ी चीजें नहीं दे पाए।‌ जनता आज भी प्रदेश से पलायन कर रही है। विकास सिर्फ एनडीए की सरकार ही कर सकती है। 

नामांकन के मौके पर आजसू नेत्री नेहा महतो ने कहा की प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हो गई है। शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इंडिया गठबंधन की सरकार ने सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। ऐसे में जनता पिछले 5 साल काफी त्रस्त रही है। अब झारखंड परिवर्तन की मांग कर रहा है और‌ यह परिवर्तन इस बार जरूर होगा। केन्द्र में हमारी सरकार है, इसलिए विकास भी तेज गति से होगा।
 

Tags - NDA Neeru Shanti Bhagat nomination Lohardaga AJSU Assembly Election Breaking