logo

UPSC  में सफलता पर नाजिया परवीन के पिता और करण कुमार सेठ को डीसी ने किया सम्मानित

ewrrtििfefeम्ि.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गिरिडीह जिला से UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले गिरिडीह के दो प्रतिभाशाली परीक्षार्थियों नाजिया परवीन के पिता और करण कुमार सेठ को सोमवार को समाहरणालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने दोनों सफल अभ्यर्थियों तथा उनके परिजनों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गिरिडीह उपायुक्त ने कहा कि नाजिया परवीन और करण कुमार सेठ ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर परिश्रम के साथ पढ़ाई करते हैं, उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलती है।

उपायुक्त ने कहा कि दोनों सफल अभ्यर्थी अब देश की सेवा में अपना योगदान देंगे और आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। उन्होंने जिले के अन्य विद्यार्थियों से भी इनकी सफलता से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की बात कही। इस मौके पर अधिकारियों ने भी दोनों सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सम्मानित होने पर करण कुमार सेठ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया।

Tags - UPSC Success Giridih Nazia Parveen UPSC 2025 Karan Kumar Seth UPSC Giridih District News UPSC Civil Services Exam 2025 Giridih DC Ramniwas Yadav UPSC Success Story Jharkhand Felicitation Ceremony Giridih Collectorate UPSC Achievers Giridih Jharkh