logo

जर्जर सड़क को लेकर कुणाल षाड़ंगी की पहल ने बदली तस्वीर, 3 दिन में बेहतर बनी सड़क

जर्जर सड़क को लेकर कुणाल षाड़ंगी की पहल ने बदली तस्वीर, 3 दिन में बेहतर बनी सड़क

द फॉलोअप डेस्क 
बहरागोड़ा प्रखंड (Bahragora Block) के डोमजुड़ी पंचायत (Domjuri Panchayat) अंतर्गत नयाग्राम चौक से नयाग्राम गांव तक बारिश (Rain) और पाइपलाइन (Pipeline) बिछाने के काम के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन (Transportation) में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए झामुमो (JMM) के केंद्रीय प्रवक्ता (Central Spokesperson) सह पूर्व विधायक (Former MLA) कुणाल षाड़ंगी ने नयाग्राम की जर्जर सड़क की समस्या के समाधान के लिए त्वरित पहल (Prompt Initiative) की। ग्रामीणों के आग्रह पर कुणाल षाड़ंगी ने ग्रामीणों संग सड़क का हाल देखा और दूरभाष के माध्यम से उपायुक्त (Deputy Commissioner) राजीव रंजन को वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

स्लैग फिलिंग का कार्य कराया 
साथ ही त्योहारों के समय को देखते हुए विभागीय स्तर से नयी सड़क के बनने तक तत्काल सड़क को आवागमन योग्य बनाने पर चर्चा की थी।  तीन दिनों के भीतर कुणाल षड़ंगी की निजी पहल और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सड़क की स्लैग फिलिंग का कार्य पूरा कराकर उसे आवागमन योग्य बनाया गया। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने समस्या के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और शीघ्र समाधान की पहल करने के लिए कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार व्यक्त किया है।


 

Tags - Jamshedpur Jharkhand Road Kunal Development