logo

Ranchi : 10 लाख का इनामी नक्सली सुरेश सिंह मुंडा और लोदरो लोहार ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

suresh.jpg

रांचीः
एक करोड़ के इनामी अनल दा दस्ते के दो प्रमुख सदस्य सुरेश सिंह मुंडा और लोदरो लोहार ने अब पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। बता दें कि सुरेश सिंह मुंडा पर 10 लाख का इनाम था, वहीं लोदरो लोहार पर दो लाख का। सुरेश बुंडू थाना अंतर्गत बाराहातू का रहनेवाला है।  सुरेश पर 67 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वहीं लोदरो पर करीब 54 मामले दर्ज हैं। जोनल कमांडर रहे कुंदन पाहन के लिए रांची व खूंटी इलाके में संगठन के लिए भी सुरेश सिंह मुंडा ने काम किया। 

 


बेटी ने किया प्रेरित 
बताया जा रहा है कि पुलिस दोनों के जरिए एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा तक पहुंचने का पूरा प्रयास करेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सुरेश सिंह मुंडा की बेटी ने उसे सरेंडर करने के लिए प्रेरित किया है। बीते दिनों बेटी ने जंगल में उससे मुलाकात कर मुख्य धारा में लौटने का आग्रह किया था। जिसके बाद सुरेश ने यह निर्णय लिया। 


गुरुचरण नायक हमले में शामिल 
बता दें कि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए हमले में सुरेश सिंह मुंडा भी शामिल था। चक्रधरपुर में कोबरा बटालियन पर हमला करने के मामले में भी सुरेश सिंह मुंडा शामिल था। सुरेश सिंह मुंडा का भाई प्रभात सिंह मुंडा उर्फ मुखिया भी नक्सली है। सुरेश सिंह मुंडा व लोदरो लोहार से पुलिस को कई अहम जानकारी दी है।