logo

नक्सली जितेंद्र नगेसिया ने लातेहार पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, बोला- सम्मान की जिंदगी चाहिए

a822.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

भाकपा (माओवादी) संगठन के नक्सली जितेंद्र नगेसिया ने लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जितेंद्र नगेसिया ने लातेहार के उपायुक्त हिमांशु रंजन और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के समक्ष सरेंडर किया। जितेंद्र नगेसिया के आत्मसमर्पण को झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी कही जा सकती है। बता दें कि जितेंद्र नगेसिया पिछले तकरीबन 5 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय था। पुलिस को उससे काफी जानकारी मिल सकती है। 

कई नक्सली वारदातों में रहा था शामिल
लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि जितेंद्र नगेसिया वर्ष 2018 में भाकपा (माओवादी) संगठन में शामिल हुआ था। पिछले 5 साल में वह छिपादोहर थाना, बरेसांढ़ थाना और महुआटांड़ में हुई अलग-अलग नक्सली वारदातों में शामिल रहा था। वह, नक्सल संगठन की भविष्य की योजनाओं और रणनीति के बारे में पुलिस को अहम जानकारियां दे सकता है।

 

पुलिस अधिकारियों ने मुख्यधारा में किया स्वागत
बता दें कि लातेहार उपायुक्त और एसपी ने जितेंद्र नगेसिया का शॉल ओढ़ाकर मुख्यधारा में स्वागत किया। जितेंद्र नगेसिया ने बताया कि वह झारखंड सरकार की समर्पण पॉलिसी से प्रभावित हुआ और यह कदम उठाया। वह अपने परिवार के साथ समाज में सम्मान की जिंदगी जीना चाहता है।