logo

लोहरदगा में छिपा था नक्सली जगन लोहरा, पुलिस ने घर से दबोचा

NA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा नक्सली जगन लोहरा आखिरकार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की टीम के हत्थे चढ़ गया। वह कई नक्सली वरादातों और मुठभेड़ों में शामिल रहा है और वांटेड था। जगन लोहरा, नकुल यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था और पिछले कुछ समय से पेशरार थाना क्षेत्र के रोरद इलाके में छिपकर रह रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की टीम ने उसके घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तारी की पुष्टि लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने की है। उन्होंने बताया कि यह नक्सली भाकपा माओवादी से जुड़ा हुआ है और छिपादोहर थाना में दर्ज कांड संख्या 14/2020 का वांछित है। जगन लोहरा पर रमनदाग जांगल में सीआरपीएफ और पुलिस से मुठभेड़ में शामिल होने और सीएलए एक्ट की धाराओं के तहत गंभीर आरोप हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है औऱ नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। 

Tags - Jharkhand News Lohardaga News Lohardaga Latest News Lohardaga Hindi News Naxalite Arrested