logo

2 लाख का इनामी नक्सली लाजिम अंसारी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर, जानें पूरी घटना

1576.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाकपा माओवादी संगठन का एरिया कमांडर लाज़िम अंसारी शुक्रवार को ढेर हो गया। गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार की शाम मुठभेड़ में उसे मारा गया। नक्सली लाजिम अंसारी पर दो लाख रुपए का इनाम था। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के पनसो गांव के निवासी लाजिम पर लातेहार के चंदवा में हुए चार पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहने का आरोप है। एनआईए ने भी उसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था

साथी नक्सली भागने में हुए सफल
लाजिम अंसारी अपनी दस्ते के साथ रायडीह के जंगल में रुका हुआ है। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस बीच अचानक से पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दो लाख का इनामी नक्सली लाजिम अंसारी मारा गया। हालांकि, दस्ते के बाकी साथी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे

दो दिन में 2 बड़े को पुलिस ने मार गिराया
गुरुवार की दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के तीन लाख का इनामी नक्सली राजेश उरांव ढेर हो गया था। गुमला के सदर थाना क्षेत्र के अंजनधाम जाने वाले रास्ते में यह मुठभेड़ हुई थी। बताते चलें कि झारखंड पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम राजेश पर रखा था। इसके मारे जाने के दूसरे ही दिन लाजिम अंसारी को भी पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ऐसे में दो दिनों में पुलिस को लगातार दूसरी सफलता मिली है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N