logo

रवींद्र गंझू दस्ते का नक्सली आकाश नगेसिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

GAMHJHU_ARREST.jpeg

रांची 
लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू दस्ता के सक्रिय सदस्य आकाश नगेसिया उर्प समेश्वर नगेसिया को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमां को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को ये कामयाबी मिली है। माओवादी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से दी है। बताया है कि कई मामलों में पुलिस को आकाश नगेशिया की तलाश थी। उसने कई माओवादी हिंसक मामलों में अपनी भागीदारी की बात स्वीकार की है। इसी के साथ पुलिस को इलाके में सक्रिय माओवादी दस्तों के बारे में कई अहम जानकारी मिली है। 

इन मामलों में स्वीकार की संलिप्तता 
एसपी ने बताया कि आकाश ने जिन मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है वे हैं, इसी साल 26 मार्च को सेरेंगदाग की बड़का नदी पर पुल निर्माण में लगे ठेकेदार से लेवी मांगना। लेवी नहीं मिलने पर आगजनी की घटना को अंजाम देना। 22 मई को लेवी नहीं मिलने पर कंपनी के मुंशी पर गोलीबारी। हालांकि गोलीबारी में मुंशी की जान बच गयी थी। 11 दिसंबर 2022 को स्वराज ट्रैक्टर औऱ रोटावेटर की चोरी आकाश ने ही अपने साथियों की मदद से की थी। बता दें कि आकाश नगेशिया लंबे समय से लोहरदगा जिले में आतंक का पर्याय बना हुआ था।