logo

सिमडेगा में नवयुवक संघ ने मनाया दुर्गा पूजा, उपायुक्त कंचन सिंह ने किया उद्घाटन

aetu3z.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नवयुवक संघ राम जानकी मंदिर, सिमडेगा में आयोजित मां दुर्गा की भव्य पूजा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को जिले की उपायुक्त कंचन सिंह ने किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर और रिबन काटकर पंडाल का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति की ओर से उपायुक्त कंचन सिंह का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया गया। पंडाल की भव्य सजावट और आकर्षक रूपरेखा को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति की सराहना की।
उपायुक्त ने मौके पर कहा कि दुर्गा पूजा शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्व को आपसी एकजुटता और सद्भाव के साथ मनाएं तथा प्रशासन को सहयोग दें ताकि पूजा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। पूजा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Tags - latest Simdega News Simdega News updates latest kashidih news Simdega news Updates latest Simdega news in hindi latest Simdega news Simdega news in hindi latest updates Simdega news