logo

विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडेय ने समाज को एक सूत्र में बांधने में निभाई अहम भूमिका- धर्मेंद्र तिवारी

1824.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडेय रविवार को झारखंड आए। रांची एयरपोर्ट पर अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रेम जीवाल, अरविंद पाठक रहे। केसी पांडेय के संबंध में धर्मंद्र तिवारी ने कहा कि हम सभी के लिए आज सीखने का दिन है। केसी पांडेय ने अपने प्रदेश उत्तराखंड के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने विश्व ब्राह्मण संघ को देश ही नहीं विदेशों में भी स्थापित किया। समाज को एकता के सूत्र में बांधने में केसी पांडेय ने अहम भूमिका निभाई। इधर, रांची पहुंचने के बाद भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में गुरुनानक स्कूल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामगढ़ पहुंचे। कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया।  

…तो देश का नहीं होगा विकास
भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम समरसता, त्याग से सेवा होती है और समाज का विकास होता है जब तक समाज का विकास नहीं होगा, तब तक प्रदेश देश का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से अग्रणी रहा है। समाज को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पुनः समाज को रास्ता दिखाने की जरूरत है। लोग जाति-धर्म में बंट रहे हैं। सभी सनातन संस्कृति को अपनाते हुए जीवन जीने की कला अध्यात्म से सीखे और आगे बढ़े। सभी मिलजुल कर प्रदेश और देश का विकास में सहभागी बने। तिवारी ने कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ का अध्यक्ष था तो झारखंड के मुख्यमंत्री ने मिलने पर आश्वासन दिया था कि हम ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का स्थापना जल्द करेंगे। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री केन त्रिपाठी, पूर्व चेंबर अध्यक्ष पवन शर्मा के अलावा निरंजन शर्मा आदि मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT