logo

स्वच्छता ही सेवा-2026 : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया श्रमदान, बोले- कपड़े का थैला अपनाएं, प्लास्टिक हटाएं 

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया श्रमदान, बोले- कपड़े का थैला अपनाएं, प्लास्टिक हटाएं 

रांची
Jharkhand Political News: नामकुम में “स्वच्छता ही सेवा–2026” के तहत पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री (Drinking Water and Sanitation Minister) योगेंद्र प्रसाद ने खुद किया और कहा कि लोग कपड़े का थैला अपनाएं और प्लास्टिक का उपयोग घटाएं। योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता (Cleanliness), सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी (Collective Responsibility) है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों (Public Places) को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक व्यवहार (Daily Practice) का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वे गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (Swachh Bharat Mission - Rural) द्वारा नामकुम प्रखंड में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम (Public Awareness Programme) में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी (Public Participation) को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) एवं स्वच्छता को जन-अभियान (Mass Campaign) के रूप में आगे बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा।

कपड़े के थैले के उपयोग का संदेश

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विशेष रूप से एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) के उपयोग को कम करने तथा इसके स्थान पर कपड़े के थैले को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सकता है। “कपड़े का थैला अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग घटाएं”। इसी दौरान आम नागरिकों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रसाद ने स्वयं स्वच्छता श्रमदान में भाग लिया तथा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।


 “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण 
“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जोड़ते हुए कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। मंत्री  योगेंद्र प्रसाद एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर लोगों को हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही गुब्बारे उड़ाकर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के संदेश को प्रतीकात्मक रूप से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता सचिव  अबु इमरान ने स्वच्छता को निरंतर जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM) को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रंजीता हेम्ब्रम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का अभियान बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव शशिंद्र बड़ाइक, नामकुम BDO, UNICEF के WASH Expert  कुमार प्रेमचंद सहित अन्य उपस्थित रहे।


 

Tags - Swachhata Hi Seva Namkum Yogendra Prasad Single-Use Plastic Cleanliness Drive