logo

कई वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब, वंचित रह गये मतदान से- आदित्य साहू

A_SAHU.jpeg

रांची 
बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने 25 मई को हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कई वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब हो गये हैं। ऐसे में वे मतदान करने से वंचित हो गये। कहा, इस बारे में चुनाव आयोग को चिंता करनी चाहिए। साहू ने आगे कहा कि झारखंड में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसमें 4 लोकसभा सीट के लिए मतदान हुए। झारखंड की जनता ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान किया। जनता के रुझान से स्पष्ट हो गया है कि इन चारों लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। 3 चरण के मतदान के बाद 10 कमल फूल और एक केला ईवीएम में कैद हो गया है।

ठगबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया

उन्होंने कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार ने जनता को धोखा दिया है। ठगने का काम किया है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में ठगबंधन सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है। विकास का काम अवरुद्ध करने का काम किया है। जनता इनसे त्रस्त हो चुकी है। इस ठगबंधन को जनता ने वोट के माध्यम से नकारने का काम किया है। चुनाव परिणाम आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा। 

आयोग से की ये शिकायत 

साहू ने कहा कि चिलचिलाती धूप में मतदाता वोट डालने बूथ पर पहुंचे। कई वोटरों वोट देने से वंचित रह गए। उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। इस बारे में चुनाव आयोग को चिंता करनी चाहिए। उन्हेंन ध्यान देना चाहिए कि कोई भी मतदान करने से वंचित नहीं रहे। इसमें सुधार करने की जरूरत है, वरना आयोग के प्रति लोगों का विश्वामस कम होगा। उन्होंने कहा कि कई सुरक्षा कर्मियों के नाम के आगे वोटर लिस्ट में पोस्टल बैलेट दर्ज था जबकि उनलोगो ने पोस्टल मतदान नहीं किया था। ऐसे मतदाताओं को मतदान से वंचित रहना पड़ा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह मौजूद थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Aditya SahuLok Sabha Elections Jharkhand Newsvoter