logo

पश्चिम बंगाल : नागपुरी एक्ट्रेस रिया की हावड़ा में गोली मार कर हत्या

riya1.jpg
द फॉलोअप डस्क

झारखंड के नागपुरी एक्ट्रेस की पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार को गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है। एक्ट्रेस रिया कुमारी अपने पति और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से कोलकता जा रही थी। उसी दौरान लुटेरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देने लगे। जब रिया ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। रिया के पति प्रकाश ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिषपुर पुल के पास उन्होंने नहाने के लिए कार रोकी थी। जहां तीन की संख्य़ा में अपराधी आए थे। उसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। घटाना बुधवार की सुबह 6 बजे हावड़े के बगनान इलाके में महिषपुर पुल के पास की हैं।