logo

कोबरा के काटने से मरासिल्ली पहाड़ पर नागा साधु महंत लालगिरी की मौत, ग्रामीणों ने सांप को पकड़ा

mahant.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के नामकुम मरासिल्ली पहाड़ पर नागा साधु महंत लालगिरी की सांप से काटने से मौत हो गई। पहाड़ी पर ही लाल गिरी बाबा को कोबरा ने काट लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रात को जब वो जमीन पर सो रहे थे इसी दौरान बांये हाथ के बीच वाली उंगुली पर जहरीले सांप पर कांट लिया। महंत के मौत से शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं स्थानीय लोगों ने उस सांप को पकड़ लिया है। जिसमें महंत लालगिरी को काटा। 


कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गए 
बताया जाता है कि शनिवार की रात शिवलोक धाम में बने कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो गए थे। रात 3 बजे उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने पहाड़ के नीचे दुकान चलाने वाले कार्तिक को फोन किया। कहा कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। सांप ने काट लिया है। जल्दी आओ। कार्तिक एक अन्य साथी को लेकर पहाड़ पर चढ़ रहा था। तभी रास्ते में महंत लाल गिरी मिले। आनन-फानन में कार्तिक उन्हें लेकर राजाउलातू चौक पहुंचा। झाड़-फूंक शुरू होने से पहले ही साधु गिर गए। वहीं उनकी मौत हो गई।
कमरे में मिला जहरीला सांप, स्थानीय लोगों ने पकड़ा
घटना की सूचना मिलने पर ट्रस्ट के सदस्य एवं स्थानीय लोग पहाड़ पर पहुंचे। उन्होंने महंत लाल गिरी के कमरे की जांच की, तो उसमें एक जहरीला सांप मिला। इस सांप को सांप पकड़ने वाले स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। साधु को मानने वाले लोग दूर-दूर से उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवलोक धाम पहुंचे। साधु को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे लोगों ने उनके शव पर फूल-माला भी चढ़ाए।


पोस्टमार्टम कराएगी पुलिस
मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि लाल गिरी बाबा की मौत सांप काटने से हुई है। मुख्यालय डीएसपी वन अमर पांडे ने कहा कि लाल गिरि बाबा के शव का पोस्टमार्टम भी कराया जायेगा, इसके लिए नामकुम थाने को निर्देश जारी कर दिया गया है।

Tags - NamkumNankum newsNaga Sadhu Mahant Lalgiri on Namkum Marasilli mountaincobra Jharkhand news