logo

बोकारो में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के शव, इलाके में फैली सनसनी

jam_rail_maut.jpg

बोकारो 

बोकारो जिले के राधानगर पंचायत के समीप लावाटांड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। एक साथ तीन लोगों के शव मिलने से आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। वहीं सूचना मिलने पर जीआरपी बोकारो की टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतकों की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ट्रेन के चपेट में आने से या कोई और ही कारण

वहीं पुलिस को मौके से कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं जिसके आधार पर तीनों शव की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस हर एक एंगल से जांच में जुट गयी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन तीनों की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है या फिर कोई और ही कारण है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का खुलासा हो पायेगा।

Tags - Three Dead Bodies Police Investigation Suspicious Death Railway Incident Crime News