logo

रांची : "आपकी सरकार,  आपके द्वार" कार्यक्रम झारखण्ड के लिए मील का पत्थर साबित होगा : मुशताक आलम 

"आपकी सरकार,  आपके द्वार" कार्यक्रम झारखण्ड के लिए मील का पत्थर साबित होगा : मुशताक आलम 

रांचीः
आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा रांची जिलाध्यक्ष मुशताक आलम  के नेतृत्व में वार्ड नंबर 7 एवं 8 में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार,  आपके द्वार कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि जरूरतमंदों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। आनेवाले समय में यह कार्यक्रम झारखण्ड के लिए  मील का पत्थर साबित होगा। 


प्रखंडो का औचक निरिक्षण
उन्होंने कहा कि सोमवार से प्रखण्डों का औचक निरीक्षण किया जाएगा,  आयोजित कार्यक्रम में किसी भी तरह की कोताही बरदाश्त नहीं किया जाएगा। पदाधिकारी  कार्यक्रम के आयोजन से पहले झामुमो के प्रखण्ड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष को जरूर सूचित करें। साथ में जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष सह महानगर प्रभारी अश्विनी शर्मा सहित आशुतोष वर्मा,   साहिल यादव,  गोपाल पाण्डेय,  वसीम राबिया खान, राकेश वर्मा  आदि शामिल थे।