logo

हजारीबाग में 2 बेटियों का कत्ल कर सुसाइड करने वाले डेंटिस्ट पर मर्डर का केस दर्ज, किसने की शिकायत?

्दमग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग में डॉक्टर सहित उनकी दोनों बेटियों के मौत मामले में डॉक्टर के छोटे भाई की पत्नी ने मृतक के खिलाफ कटकमदाग थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसमें मृतक डेंटिस्ट राजकुमार को आरोपी बनाया है। आरोप लगाया है कि उसने दोनों बेटियों की हत्या कर जघन्य अपराध किया है। इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 


जांच के बाद मामले का खुलासा होगा
मृतक के मोबाइल की छानबीन की जा रही है। मृतक की पत्नी चांदनी से भी पूछताछ होगी। अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है। मृतक राजकुमार के बारे पुलिस को पता चला है कि वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। अब तक जो जांच में बात सामने आई है कि मृतक राजकुमार साव तनाव में था। पिछले दिनों हैदराबाद से इलाज करा कर लौटा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही मामले का खुलासा किया जा सकता है।

बता दें कि हजारीबाग जिले में सदर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बिष्णु पुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक डेंटल सर्जन राज कुमार (40) ने अपनी दो नाबालिग बेटियों को जहर देने के बाद आत्महत्या कर ली थी। घटना के सटीक कारण का पता नहीं चला है, प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह का संदेह है।