logo

गढ़वा में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जनसेवा में समर्पित व्यक्ति को वार्ड पार्षद चुनाव में समर्थन देगा JMM

byui5uynu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को स्थानीय होटल पद्मावती में झामुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर गहन मंथन हुआ और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्टी ऐसे उम्मीदवार को समर्थन देगी, जो जनसेवा में समर्पित हो, जनता के सुख-दुख में खड़ा रहता हो और वार्ड की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की क्षमता रखता हो। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वार्ड पार्षद नगर परिषद का सबसे मज़बूत और जमीनी पद होता है। यदि इस पद पर सही, ईमानदार और सेवाभाव से जुड़े व्यक्ति का चयन होता है, तो शहर की दशा और दिशा दोनों बदली जा सकती हैं। झामुमो का स्पष्ट मानना है कि राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया जाना चाहिए, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ का। इसी सोच के तहत पार्टी ऐसे लोगों को आगे बढ़ाना चाहती है, जिनका सामाजिक जीवन साफ-सुथरा हो और जो बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य कर सकें।
झामुमो नेताओं ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छता, पेयजल, नाली, सड़क, स्ट्रीट लाइट और गरीबों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर वार्ड स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता है। जनहित के इन मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने वाला पार्षद ही नगर परिषद को प्रभावी बना सकता है। बैठक में यह भी कहा गया कि पार्टी कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर जनता से संवाद करेंगे, योग्य और सेवाभाव वाले प्रत्याशियों की पहचान करेंगे और उन्हें संगठन का पूरा समर्थन देंगे। झामुमो का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि नगर के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। अंत में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने और नगर निकाय चुनाव में झामुमो को मज़बूत करने का आह्वान किया।

 

 

Tags - Latest Jharkhand news Jharkhand News updates Jharkhand news in Hindi latest jharkhand news Jharkhand News in hindi latest garwah news garwah news garwah news updates garwah News updates garwah news in hindi garwah Updates