logo

गिरिडीह : नगर निगम सफाई कर्मियों ने निकाला आक्रोश रैली, 6 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

giridih_nigar_nigam.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को आक्रोश रैली निकाली। रैली पूरे जिले में भ्रमण कर कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी 6 सूत्री मांगों को सार्वजनिक किया गया।
कर्मचारियों ने बताया कि वर्षों से नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, सफाई कर्मी एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा को वरीयता के आधार पर नियमित किया जाए। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर नियमितीकरण का निर्णय लिया जाए। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार के आदेश के आलोक में नियमित कर्मियों को पेंशन, ग्रेज्युटी और बीमा का पूर्ण भुगतान कराया जाए तथा वेतन और पेंशन स्थापना मद का आवंटन समय पर दिया जाए।
इसके अलावा विगत इकरारनामा, जो राज्य सरकार और निकाय कर्मियों के बीच हुआ था, उसे जल्द कार्यान्वित करने की मांग उठाई गई। साथ ही मृत दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के आश्रितों को नियमानुसार नियुक्ति देने की भी मांग की गई। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गई तो नगर निगम के लगभग 200 सफाई कर्मचारी सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे।



 

Tags - latest Giridih news Giridih news Updates Giridih updates Latest giridih News Giridih Nagar nigam nagar nigam Giridih Latest Giridih news latest Giroidih news latest updates latest Jharkhand News