logo

एक्शन में नगर निगम, डोरंडा में स्कूलों के पास से मीट, मछली और तंबाकू की दुकानों को हटाया गया

doronda1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची नगर निगम ने बच्चों के स्वास्थ्य और शैक्षणिक माहौल को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अवैध दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सोमवार को डोरंडा इलाके में स्थित एजी मोड़, साउथ ऑफिस पाड़ा, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा कॉलेज और सेंट जेवियर्स स्कूल के आसपास विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित दुकानों और अतिक्रमण जैसे मीट, मछली और तंबाकू को खासकर को हटाया गया।
नगर निगम की टीम ने यहां दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे स्कूलों के पास इस तरह की अवैध गतिविधियों से बचें। इसके अलावा, नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर निगम ने शहर के स्कूलों के 300 मीटर के दायरे में मीट, मछली और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस अभियान का मकसद बच्चों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नगर निगम ने इस मुहिम को शहर के अन्य हिस्सों में भी चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाई है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags - Ranchi municipal Corporation Ranchi municipal Corporation News latestRanchi municipal Corporation News Latest updates latest jharkhand News jharkhand Updates ranchi nagar nigam news Jharkhand Updates Latest News